कोरबा

राजपूत क्षत्रिय समाज ने उद्योग मंत्री से मुलाकात कर किया सम्मान

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने राजपूत क्षत्रिय समाज का जताया आभार

कोरबा (ट्रैक सिटी) राजपूत क्षत्रिय समाज जिला कोरबा के पदाधिकारी ने समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके निवास में मुलाकात कर उन्हें मिले अतिरिक्त प्रभार को लेकर बधाई देते हुए समाज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी i इस अवसर पर समाज के लोगों ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का महामाला बनाकर सम्मान किया और भेंट स्वरूप उन्हें लखन सियाराम सहित हनुमान जी का छायाचित्र भेंट किया समाज से मिले सम्मान को लेकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज के प्रति आभार जताया है
पूर्व कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को राजपूत क्षत्रिय समाज जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह के नेतृत्व में समाज के कोषाध्यक्ष ठाकुर बच्चू सिंह सहसचिव ठाकुर छन्नू सिंह समाजसेवी श्रीमती अंजना सिंह समाज के सक्रिय सदस्य ठाकुर शैलेश सिंह सोमवंशी उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह सदस्य गुलजार सिंह स्मिथ सिंह ठाकुर सुरेंद्र सिंह दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्यों ने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास में पहुंचकर उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया इस दौरान समाज के लोगों ने उद्योग एवं श्रम मंत्री को मिले आबकारी विभाग के अतिरिक्त प्रभार को लेकर उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि उद्योग मंत्री को मिला यह प्रभार न केवल कोरबा जिले के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी गौरवान्वित करने वाला क्षण है प्रदेश सरकार ने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के व्यक्तित्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें अतिरिक्त नई जिम्मेदारी दी है जिसका पूरे प्रदेश को लाभ होगा इस दौरान उद्योग एवं श्रम और आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने राजपूत क्षत्रिय समाज से मिले सम्मान के प्रति आभार जताया साथ ही विश्वास दिया है कि जहां भी समाज को उनकी आवश्यकता होगी वह तत्पर रहेंगे

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button