कोरबा (ट्रैक सिटी) शहर के वार्ड क्रमांक 3 राताखार में संचालित हो रहे रेत घाट का जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विरोध किया हैं । अर्जुन ने इस रेत घाट को बंद करने की कलेक्टर से अपील की है।
उन्होंने कहा है कि उक्त रेत घाट के संचालन से वहां पर गड्ढा होगा जिससे नदी का पानी दूषित होगा साथ ही वहां पर अनहोनी की भी आशंका व्यक्त की हैं। कलेक्टर को लिखे पत्र उन्होंने दो दिवस के भीतर रेत घाट बंद करने की मांग की है, मांग पूरी न होने पर उन्होंने चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी है।

