कोरबा

वृद्ध की गला दबाकर हत्या ..फंदे पर लटकी मिली लाश

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में हरदीबाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रेलडबरी उतरदा के मोहल्ला रामसागरपारा में रात्रि में घर पर सही-सलामत सो रहे वृद्ध की अगली सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। शव से बह रहे रक्त ने इस मामले को प्रारंभ से संदेहास्पद बनाया। अंतत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि उपरांत अपराध दर्ज कर हत्यारे की तलाश की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार 21 अगस्त की रात 9 बजे 63 वर्षीय मानसाय कश्यप पिता खोरा कश्यप अपने घर लौटा और कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह करीब 6 बजे दामाद देवशरण कश्यप ने उसे फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना निकट में निवासरत मृतक के भाई लालसाय कश्यप को दी। सूचना बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फारेंसिक एक्सपर्ट और खोजी डॉग बाघा को भी बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने शव से हो रहे रक्तस्त्राव के कारण तथा पुलिस ने भी मामले को संदेहास्पद बताया किंतु कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी। पुलिस ने संदिग्ध मामले में चिकित्सक से शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट माँगी जिसमें मौत की वजह गला दबाने के कारण का उल्लेख किया गया। इस आधार पर धारा 302 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों से आवश्यक पूछताछ करने के साथ-साथ विभिन्न बिन्दुओं को खंगाला जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button