मुंगेली,26 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड लोरमी स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया गया और लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने का संदेश दिया गया। छात्रावास अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सरकार चुनने के लिए हम सबको अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करना चाहिए।

