बिलासपुर

शा.पूर्व.मा.शाला मे लोहे के खिडकी के पल्ले चोरी करने वाले गिरफ्तार

 

ट्रैक सिटी न्यूज़/ दिनांक 11.03.2022 को प्रार्थीया द्वारा थाना में शा.पूर्व.मा.शाला हिर्री माइंस से लोहे के खिडकी के दो पल्ले चोरी हो जाने के संबध मे रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर थाना चकरभाठा मे अपराध क्रमांक 173/23 धारा 380 भादवि पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं दिये गये निर्देश पर थाना चकरभाठा द्वारा टीम बनाकर एवं संदेहियो से बारिकी से पुछताछ आरोपी पता साजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि दो अज्ञात व्यक्ति 02 नग खिडकी के पल्ले बेचने के फिराक मे घुम रहे हैं ।थाना चकरभाठा द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर घेरा बंदी कर आरोपी 1. केशव कोल पिता संतोष कोल उम्र 20 साल निवासी रहंगी 2. रवि धू्रव पिता मुन्ना धू्रव उम्र 35 साल निवासी रहंगी जोगीपुर को पकडकर पुछताछ करने पर शा.पूर्व.मा.शाला हिर्री माइंस से चोरी करना स्वीकार किया मामले मे आरोपियो को गिफ्तार कर चोरी गये मशरुका बरामद कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भारती मरकाम प्र.आर. 303 अतिश पारीक आर सतपुरन जांगडे , आर हरप्रसाद साहू की अहम भूमिका रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button