कोरबा

शा.प्रा.शाला पीएम श्री कोरबा टाउन में “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

कोरबा/ट्रैक सिटी। शासकीय प्राथमिक शाला पीएम श्री कोरबा टाउन में भारत विकास परिषद महिला शक्ति स्वरूपा शाखा द्वारा “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद की महिला सदस्यों द्वारा संपन्न किए गए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलीत कर मुख्य अतिथि एम.बी पटेल प्रभारी कोरबा कोतवाली, विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह राजपूत, सब इंस्पेक्टर शारदा वर्मा, श्रीमति मधु पांडे छत्तीसगढ़ राज्य महिला प्रमुख भारत विकास परिषद,श्रीमति सुषमा दानी अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा, विद्यालय के प्रधान पाठिका श्रीमति वर्षा मिश्रा ने किया। भारत विकास परिषद का परिचय करवाते हुए श्रीमति मधु पांडे ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही परिषद का मूल ध्येय हैं। गुरु शिष्य संबंधों व परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कोतवाली प्रभारी एम.बी पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार को हटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश करने वाला गुरु ही होता है। श्री पटेल ने स्वयं श्रेष्ठ बनने एवं संसार को श्रेष्ठ बनाने की शपथ दिलवाई साथ ही विद्यार्थियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि पत्रकार जितेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि भारत विकास परिषद विद्यालयों में “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों में संस्कार भरने का काम करता है। आज के सामाजिक परिवेश में गुरु-शिष्य परंपरा की अधिक आवश्यकता हैं। एक छात्र को मन में उनके प्रति आदर भाव आस्था व सम्मान रखते हुए एकाग्रचित होकर ज्ञान प्राप्त करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। श्रीमति सुषमा दानी ने समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रधान पाठिका श्रीमति वर्षा मिश्रा ने कहा कि भारत विकास परिषद मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए समाज में सेवा और संस्कार के कार्य को बखूबी निभा रहा हैं। महिला शक्ति स्वरूपा की उपाध्यक्ष श्रीमति पद्मिनी साहू ने विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों श्रीमती वर्षा मिश्रा, श्रीमती वीणा वैष्णव, श्रीमती अनीता मिंज, श्रीमती रोशनी दिव्या, सत्यनारायण मनहर को तिलक लगाकर शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति मधु पाण्डेय भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा शाखा छत्तीसगढ़ राज्य महिला प्रमुख,श्रीमति सुषमा दानी अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा,श्रीमति पद्मिनी साहू उपाध्यक्ष,श्रीमति निधि तिवारी सचिव,श्रीमति आशा बुंदेला सह-सचिव,श्रीमति महिंदर कौर कोषाध्यक्ष,श्रीमति सिमरन कौर
पर्यावरण प्रमुख का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button