कोरबा

शिवाजी नगर की सड़क बनी तालाब, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर

कोरबा (ट्रैक सिटी) मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद ही सड़कें जलमग्न हो गईं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं और नालियों का गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो जाता है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और नालियों की नियमित सफाई नहीं किए जाने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर साल होने वाली इस समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
क्षेत्रवासियों का सवाल है कि जब हर वर्ष जलभराव की समस्या सामने आती है, तो आखिर इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं? पहली ही बारिश में विकास कार्यों की पोल खुलने से नगर निगम की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button