कोरबा

श्रीमती राजकुमारी देवी का दुखद निधन, नगर में शोक की लहर

कोरबा (ट्रैक सिटी)  नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी केवल गोयल के छोटे भाई और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सन्तोष गोयल की पत्नी श्रीमती राजकुमारी देवी (62) वर्ष का आज दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की सूचना आम होते ही शहर में शोक व्याप्त हो गया।

स्वर्गीय राजकुमारी देवी अपने पीछे पुत्री श्रीमती पूजा अग्रवाल ( एडिशनल एस पी), पुत्र मेजर कन्हैया गोयल और श्याम गोयल सहित भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गई हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी देवी की अंतिम यात्रा रविवार 14 जनवरी 2024 की सुबह 9 बजे अग्रोहा मार्ग स्थित निवास स्थान से मोतीसागर पारा मुक्ति धाम जाएगी।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button