कोरबा

श्रीमती राशि सचदेव नगर निगम कोरबा में विधिक सलाहकार के रूप में नियुक्त

कोरबा/ट्रैक सिटी : श्रीमती राशि सचदेव को नगर निगम कोरबा का विधिक सलाहकार (Legal Advisor) नियुक्त किया गया है।

श्रीमती सचदेव, जो कि वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में विधिक सेवा प्रदान कर रही हैं, अपनी निष्पक्षता, विधिक कुशलता, समाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावशाली पैरवी की गई है, जिससे वे आम जनमानस में एक सशक्त आवाज बनकर उभरी हैं।

नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में उनकी यह नियुक्ति निश्चित ही प्रशासनिक पारदर्शिता, विधिक अनुशासन और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेगी। स्थानीय शासन की विधिक नीतियों, अनुबंधों, विवादों एवं प्रशासनिक निर्णयों में उनकी विशेषज्ञता नगर निगम कोरबा को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करेगी।

इस नियुक्ति से न केवल विधिक क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी, बल्कि यह शहर की बेटियों और युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा बनकर सामने आएगी कि लगन, समर्पण और योग्यता से कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है।

नगर निगम कोरबा, स्थानीय प्रशासन, और कोरबा वासियों ने इस नियुक्ति का हर्षपूर्वक स्वागत किया है और श्रीमती राशि सचदेव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button