कोरबा

संडे ड्यूटी और ओवर टाइम बंद करने से नाराज श्रमिक संगठनों ने किया बैठक का बहिष्कार

कोरबा 26 सितंबर (ट्रैक सिटी) आज महाप्रबंधक कार्यालय मे प्रबंधन ने औद्योगिक संबंधों के तहत एटक युनियन को बैठक के लिए आमंत्रित किया था जिसका एटक श्रम संगठन ने विरोध करते हुए बहिष्कार कर दिया इस संबंध मे एटक के दीपेश मिश्रा ने बताया कि प्रबंधन के द्वारा कोरबा क्षेत्र के समस्त इकाइयों मे एकतरफा कार्यवाही करते हुए संडे डियूटी कटौती कर रही है यहां तक की खदानों मे खान अधिनियम का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए स्टेट्यूटरी सुपरवाइजर जिनका खदानों मे रहना आवश्यक है उनका भी संडे ड्यूटी रोक दिया है जोकि खान अधिनियमों का घोर उलंघन है इसी तरह श्रमिकों के हितों मे मिलने वाले तमाम सुविधाओं पर भी प्रबंधन कटौती कर रही है उन्होंने आगे बताया खदानों मे प्रबंधन पूरी तरह तानाशाही रवैया अपना कर मजदूरों को बेवजह परेशान कर रही है यहां तक की बात बात पर मजदूरों का हाजरी काटा जा रहा है, मजदूरों के आवासों में पानी टपक रहा है, चिकित्सालय में दवाइयां नहीं मिल रही है इन्हीं सब मसलों को लेकर एटक श्रम संगठन आज मिटिंग का बहिष्कार किया दीपेश मिश्रा ने अंत मे कहा कि प्रबंधन अपने मजदूर विरोधी रवैया मे बदलाव लाए अन्यथा एटक यूनियन क्षेत्र के तमाम मजदूर को लामबंद कर निर्णायक आंदोलन छेड़ेगा आज के बैठक में कामरेड धर्मा राव, सुभाष सिंह, कमर बक्श, महेंद्र सिंह, राजू श्रीवास्तव, रेवत मिश्रा, प्रमोद धर दीवान, संजय सिंह, शमी अहमद, कृष्ण कुमार तिवारी, उज्जवल बनर्जी, सिदाम दास आदि उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button