कोरबा

“सजग कोरबा” अभियान अंतर्गत बैंकों व वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी पैंपलेट और ऑडियो संदेशों से नागरिकों को किया जागरूक

 

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने “सजग कोरबा” अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता पहल की।
उक्त अभियान के अंतर्गत शहर के बैंकों, वित्तीय प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक संस्थानों में संभावित लूट, ठगी और चोरी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार किए गए जागरूकता संदेश युक्त पैंपलेट बैंक परिसरों एवं अन्य प्रमुख संस्थानों में चस्पा किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ ऑडियो संदेशों के माध्यम से भी लोगों को सावधान किया जा रहा है।
इन पैंपलेट्स के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित लेन-देन, संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
* बैंक से पैसा निकालते समय अकेले न जाएं, 3-4 विश्वसनीय लोगों के साथ जाएं।
* किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।
* पैसा निकालने के बाद रास्ते में कहीं भी अनावश्यक रूप से न रुकें।
* नकदी को वाहन की डिक्की या डैशबोर्ड में न छोड़ें।
* पैसे को लापरवाही से वाहन में न रखें।
* बैंक या आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
* नकदी लेकर सुनसान रास्तों से जाने से बचें।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं सजग रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस सहायता नंबर पर दें, ताकि समय रहते अपराधों को रोका जा सके।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button