*94 लोग के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही ।*
*बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं रात्रि में अड्डेबाजी करने वालों पर सख्त कार्यवाही*
कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में दिनांक 01.03.2026 को होली पर्व के मध्यनज़र शहर में विशेष चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया गया।
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन, शांति भंग करने की आशंका एवं रात्रि में बेवजह घूमकर अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान—
▪️बिना नंबर प्लेट वाहनों पर 10 चालानी कार्रवाई की गई।
▪️तीन सवारी वाहन चलाने वाले 51 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई।
▪️शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
▪️रात्रि में बेवजह घूमने एवं सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 28 प्रकरणों में 33 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। वहीं धारा 126 (B), 135(3) बीएनएसएस के तहत 83 प्रकरणों में 94 आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
*कोरबा पुलिस की अपील:*
सभी नागरिक होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग

