Korba

सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने दी ईद-उल-फित्र की बधाई..

कोरबा (ट्रैक सिटी) नगर पालिका निगम के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने सोमवार को नगरवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। सभापति श्री ठाकुर ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।’’

उन्होंने ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।’’

सोमवार को ईद की विशेष नमाज अदा की गई। एक माह के रोजे के बाद रोजेदारों व अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। साथ ही मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद के मौके पर सभापति नूतनसिंह ठाकुर सुबह पुरानी बस्ती ईदगाह पहुंचे जहां नमाज के बाद वहां लोगों को गले मिलकर ईद की बधाइयां दी।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button