कोरबा (ट्रैक सिटी) रविवार रात सनसनीखेज घटनाक्रम में सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी पर जानलेवा हमला उनके घर में किया गया,उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल विभिन्न बिंदुओं पर शुरू कर दी है।
गोपाल राय घर पर अपनी बीमार पत्नी के साथ मौजूद थे और उनका छोटा पुत्र नचिकेता जो बाहर काम करता है और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहा है, वह पिता के आने के बाद कुछ देर के लिए घर से बाहर गया था। घर पर सिर्फ दो ही लोग थे और करीब 9:40 के बाद घर पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से गोपाल राय के गर्दन पर संघातिक एक से अधिक बार प्रहार किया और वहां से भागने के लिए गोपाल राय की क्रेटा कार का इस्तेमाल किया।
घटनास्थल पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सीएसपी भूषण एक्का, कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल, सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना, सीएसईबी चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव, साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी मातहतों के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किये और आवश्यक पूछताछ परिजनों से करते हुए जांच के अलग-अलग बिंदु तय कर उस पर काम शुरू कर दिया गया है। जिले भर में नाकाबंदी कराई गई है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई जिसने इनके भागने का रास्ता बताया।

