मुंगेली

सहायक संचालक जनसंपर्क श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

 

मुंगेली, 04 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) सहायक संचालक सुजीत कुमार सिंह ने आज जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बता दें कि श्री सिंह जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ थे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री सिंह ने कलेक्टर राहुल देव से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और शासन-प्रशासन के कार्यों का बेहतर प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी  एस. आर. चंद्राकर, जिला समन्वयक ताजअली अंसारी, कम्प्यूटर आपरेटर कोमल देवागंन, महेन्द्र बंजारा और वाहन चालक दिनेश साहू (बल्ला) मौजूद थे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button