NEWS

स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी शुरु..पीसीसी चीफ और पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं, चल रहा पूरा जंगल राज: दीपक बैज

कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनजर टीपी नगर कोरबा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों और संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी स्थानीय चुनावों में एकजुटता से काम करने की अपील की।उन्होंने कहा कि हमें पंचायतों और नगरीय निकाय चुनावों के लिए पूरी ताकत और समर्पण के साथ तैयार रहना होगा। बैज ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है और अपराधी बेखौफ हो गए हैं।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button