Korba

स्व. बिसाहूदास महंत की 101वीं जयंती मनाया गया

कोरबा(ट्रैक सिटी)- छत्तीसगढ़ के जननेता, छत्तीसगढ़ की अस्मिता के दैदीप्यमान नक्षत्र महंत बिसाहूदास के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उक्त कथन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ओपन थियेटर घंटाघर के पास स्थित स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में आयोजित की 101वीं जयंती के अवसर पर विचार रखते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिसाहू दास महंत जनप्रिय राजनेता थे चार बार मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्य निर्वहन की क्षमता को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वे कबीर पंथी होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारक थें। सादा जीवन उच्च विचार की गरिमा को हर हमेशा जीवन की उच्चतम मूल्य मानते थे। सरलता, सहजता एवं मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे।
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने स्व. बिसाहूदास महंत जी को याद करते हुए कहा बाबू जी बहुत अच्छे संसद विज्ञ थे। अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्व. बिसाहूदास महंत के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ की कल्पना, छत्तीसगढ़ी भाषा की कल्पना, हंसती खिलखिलाती संस्कृति का सपना देखा था स्व. बिसाहूदास महंत ने। उन्होने आगे कहा कि आज बिसाहूदास महंत जी हमारे बीच नही है लेकिन हम सबको उनके त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। वे राजनीति को सेवा कार्य मानते थे। विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति उनका लगाव था। आज जरूरत है महंत जी के लोक आदर्शों से प्रेरणा ग्रहण करने की।
पूर्व विधायक फुलसिंह राठिया ने बिसाहूदास महंत जी की 100वीं जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी की स्मृतियों को सहेजना और उनके मानवीय संवेदना के पक्ष को अजागर करना आवश्यक है क्योकि वे जनसेवक और छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादूर थे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने अपने विचार मे बताया स्व. बिसाहूदास महंत जी के विचार, सिद्धांत एवं अनुशासन आज भी सामुदायिक कल्याण के परिपेक्ष्य में सर्वथा प्रासंगिक है। उन्होंने आगे कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग मानव सेवा के लिए विशेष कर पीड़ितो के लिए किया। वे जितने धीर और गंभीर थे उतने ही विनोद प्रिय थे।
कार्यक्रम के शुरूवात में उपस्थितजनों ने स्व. बिसाहूदास महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर विधायक बालेश्वर साहू, विधायक रामकुमार यादव, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, पूर्व प्रदेश सचिव बी एन सिंह, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व उषा तिवारी, हरीश परसाई, सपना चौहान, अर्चना उपाध्याय, सुरेश सहगल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, रूपा मिश्रा,  अशरफ मेमन, संतोष राठौर, अजय जायसवाल, दिनेश सोनी, महेश अग्रवाल, एस मुर्ति, तनवीर अहमद, पोषक दास महंत, सुनील जैन, शेख इश्तियाक, धरम निर्मले, ममता यादव, गौरी चौहान, सीमा उपाध्याय, असमेर सिंह पोर्ते, यशवंत लाल, अशोक मिश्रा, लाल बाबू सिंग, अरूण शर्मा, आदि ने स्व. बिसाहू दास महंत के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button