Korba

हक हमारा भी तो है थीम पर विधिक सेवा प्रधिकरण की झांकी, न्याय सबके लिए…

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मागदर्शन एवं निर्देश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के विधिक सेवा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के प्रयोजन से थीम ‘‘ हक हमारा भी तो है’’ को प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय जी के द्वारा जिले के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है।

हक हमारा भी तो है, थीम तैयार करने का प्रयोजन गरीब और कमजोरों को मु्फ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा का मुख्य उद्देश्य है गरीब और कमजोरों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। विधिक सेवा प्राधिकरण के झांकी में जिला न्यायालय कोरबा के मॉडल के सामने न्याय की देवी को स्थापित किया गया था। जिसके एक हाथ में संविधान की पुस्तक है यह संदेश देता है कि भारत में कानून संविधानों के सिद्धांतो पर आधारित है। दूसरे हाथ में तराजू है, जिसका संदेश यह है कि कानून के नजर में सभी समान है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के भवन के सामने 10 खिड़की बनाये गये थे, जो कि नालसा के द्वारा चलाये जा रहे योजनाए, आपदा पीड़ित, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों, बच्चों को मैत्रिपूर्ण विधिक सेवाएं एवं संरक्षण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये, आदिवासियों के अधिकारों और संरक्षण और प्रवर्तन, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति, नशा पीड़ितो को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन, गरीबी उन्मूलन, एसिड हमला से पीड़ित व्यक्ति, एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक सेवाएं योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था।

झांकी में वरिष्ठ नागरिक, बालिका, महिलाएं, श्रमिक, दिव्यांगजन अभिरक्षाधीन बंदियों का मूर्ति रखे गये थे, जिसका संदेश यह है कि समाज के कमजोर और बहिष्कृत समूहों को सशक्त करने के लिये प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त झांकी के चारो ओर फलेक्स के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से जिले के न्यायिक अधिकारियों के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रमिक, कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न, नाबालिक को वाहन न चलाने संबंधी जानकारी दी जाती है। नेशनल लोक अदालत दिनांक 08 मार्च 2025 को किया जावेगा।

इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायाधीश, अनिता यादव, जिला अपर सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग, गरिमा शर्मा, सुनील कुमार नन्दे, अविनाश तिवारी, सीमा प्रताप चन्द्रा, मुख्य न्यायिक मजि. शीलू सिंह, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कु. डिम्पल, मंजीत जांगड़े, ऋचा यादव, अध्यक्ष गणेश कुलदीप, सचिव नूतन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button