NEWS

हिट एण्ड रन मुआवजा योजना 2022 के संबंध में बैठक

 

मुंगेली/कोरबा (ट्रैक सिटी) सुप्रीम कोर्ट के रिट पिटीशन एस. राजसीकरण विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया में पारित आदेश 12 जनवरी 2024 के पालन में तथा सालसा के निर्देशानुसार दिनांक 22.02.2025 को जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयोजक-श्रीमति कंचन लता आचला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली, दावाजॉच अधिकारी-श्रीमति निष्ठा पाण्डेय, अतिरिक्त कलेक्टर जिला मुंगेली व पुलिस विभाग से पुलिस अधिकारी डीएसपी मुंगेली संजय साहू उपस्थित रहे। उक्त बैठक में हिट एंड रन मामलों में अज्ञात वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से हुई मौतों और घायलों के क्लेम कम्पनसेशन की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पीड़ित पक्षकारों के लिए क्षतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया, एक्सीडेंट के परिणामस्वरूप हुई मृत्यु या गंभीर चोटों के लिए मुआवजा निर्धारित करने, और पुलिस व परिवहन विभाग से संबंधित दस्तावेज तैयार कर एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button