कोरबा

हैवानियत की सारी हदें की पार : कोरबा में 11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा में 11 साल की बच्चे से रेप किया गया है। पड़ोसी ने बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया। वहीं उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची चीखती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी बच्ची को लकड़ी बीनने के बहाने ले गया था और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया गया है कि आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था और उनके बीच अच्छे संबंध थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button