कोरबा/ कोरबा नगर के 15 ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती की फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली। बताया जा रहा हैं की जब यह घटना घटित हुई उस वक्त घर पर उसकी मां और बड़ी बहन मौजूद थीं।
“मृतका के पिता”
घर पर मौजूद परिजनों ने उसकी लाश को फांसी के फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया की वह बिलासपुर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वह कुछ दिन पहले ही कोरबा स्थित अपने घर पर आई थी। दोपहर के वक्त उसने किसी को वीडियो कॉल किया तद्पश्चात यह घटना घटित हुई।
“नीतीश ठाकुर-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक”
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने उसके परिजनों और उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही हैं।

