बिलासपुर

चेकिंग के दौरान काली मंदिर के पास निजी वाहन से मिला 7 लाख रुपये नगद

बिलासपुर,17 अक्टूबर (ट्रैक सिटी) पुलिस द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा, काली मंदिर के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 07 लाख रुपये नगद मिला है रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर को विधिवत जप्त किया गया है।

इसी प्रकार सरकंडा थाना में राजकिशोर नगर में चेकिंग दौरान 07 किलो चांदी कीमती 5 लाख के पायल बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाने पर विधिवत जप्त किया गया I

कल बिलासपुर पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग वाहनों से 15.95 लाख रुपए जप्त किया गया था। साथ ही 705 नग कपड़े, एक पिकअप बर्तन जप्त किया गया था I

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button