जांजगीर-चाँपा

मां मड़वारानी मंदिर में भक्ति भाव से जलेंगे मनोकामना के ज्योति कलश, तैयारियां प्रारंभ

मां मड़वारानी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर पूरे भक्ति भाव के साथ मनोकामना के ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे, इस हेतु तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई है। इस बार मनोकामना तेल ज्योति कलश हेतु सहयोग राशि 601/- रखी गयी है।

जिला मुख्यालय जांजगीर के वार्ड नंबर 16 चंदनिया पारा डबरीपार स्थित मां मड़वारानी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर मनोकामना ज्योतिकलश की स्थापना की जाएगी। मंदिर के पुंजारी पं. राजकुमार दुबे ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष 01 शनिवार 02 अप्रैल को कलश स्थापना के साथ मनोकामना तेल ज्योतिकलश प्रज्वलित किए जाएंगे। मां मड़वारानी मंदिर विकास सेवा समिति के धर्मेन्द्र यादव पटवारी ने बताया कि इस बार मनोकामना तेल ज्योति कलश हेतु सहयोग राशि 601 रूपए रखी गयी है। मनोकामना तेल ज्योति कलश प्रत्वलित करवाने के इच्छुक श्रद्धालू हितेश यादव (पार्षद) मो. 93008 42024, धर्मेन्द्र यादव (पटवारी) मो. 98271 86168, राजेश सिंह क्षत्री (संपादक) मो. 74894 05373, पंकज यादव मो. 87709 94400, अनिल यादव (बंटी) मो. 83191 14843, इन्द्रबहादुर यादव मो. 99267 80289, पिंटू यादव (ज्ञानदीप) मो. 97705 46521, बिहारी कटकवार (कियोस्क) मो. 98931 36397, टिंकू यादव मो. 74895 70111, दिग्विजय कटकवार (बैगा) मो. 96914 71509, जीतू यादव मो. 83496 89535, शिवम कटकवार 98278 52868, प्रदीप यादव मो. 98262 61578, स्वप्रिल यादव (शीनू) मो. 70897 18944 से संपर्क कर मां मड़वारानी मंदिर में मनोकामना तेल ज्योतिकलश प्रज्वलित करवा सकते हैं। हितेश यादव पार्षद ने बताया कि दो वर्षो तक कोरोना की बंदिशों की वजह से नवरात्रि पर्व में बंदिशें थी, दो वर्ष के बाद बिना बंदिशों के श्रद्धालुगण मां मड़वारानी के दर्शन बिना रोक टोक कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मां मड़वारानी मंदिर डबरीपार जांजगीर में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर विगत अनेक वर्षो से तेल मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्वलित किए जा रहे हैं वहीं मंदिर परिसर में अखंड ज्योतिकलश भी विगत कई वर्षो से प्रज्वलित है।

+ posts
Back to top button
error: Content is protected !!