कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत तस्करी के लिए तैयार किये जा रहे महुए के अवैध 45 लीटर कच्ची शराब को सिटी कोतवाली पुलिस ने जब्त कर कथित आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल दाखिल किया गया।
जानकारी के अनुसार इमलीडुग्गू निवासी आदतन अवैध शराब महुए की शराब बनाकर बिक्री करते चला आ रहा था। पूर्व में भी इसके ऊपर अवैध शराब से संबंधित कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके अलावा मारपीट एवं नशे में वारदातों को उसके द्वारा अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं की उसके द्वारा इन दिनों जमकर अपने बाड़ी के अंदर महुए की कच्ची शराब बनाकर तस्करी के माध्यम से अंतरजिला जांजगीर एवं सरहदी करतला व कुसमुंडा थाना क्षेत्रों में आपूर्ति किया करता था।
बताया जाता है कि कल देर शाम उसके द्वारा 45 लीटर कच्ची शराब तैयार कर इसकी खेप कुसमुंडा थाना क्षेत्र में पहुंचाने की योजना थी। इसी बीच मुखबिर ने रजगामार से सिटी कोतवाली में आकर अपनी आमद दिए एएसआई अजय सिंह को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद कोतवाली टीआई रूपक शर्मा को आवश्यक जानकारी देकर एएसआई अजय सिंह ने हमराह आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, दिलेश सिंह, कमल चंद्रा एवं सुनील सिंह राजपूत के साथ दबिश देकर कथित आरोपी को रंगे हाथ पकडकऱ उसके पास से जेरिकेनों में रखा हुआ 45 लीटर कच्ची शराब जब्त कर लिया गया। उसके विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 498/23 धारा 34/2, क, ख आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे रिमांड पर न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

