कोरबा (ट्रैक सिटी) छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा की छात्राएं लाभान्वित हुई।सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत 47 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पूर्व पार्षद एवं शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह “पप्पी”, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, स्कूल की प्राचार्य ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोरमा शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।मुझे विश्वास है कि छात्राएँ अब समय पर स्कूल आएँगी। यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है. बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ अभियान को आगे लाने में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी काफी योगदान रहता है,मुझे विश्वास है कि यह स्कूल आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम और भी ऊंचा करेगा।
श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है।यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।
तिरंगा यात्रा निकालते हुए कार्यक्रम के अतिथि अध्यापक-अध्यापिका व छात्र-छात्राएं.
पार्षद शैलेंद्र सिंह ‘पप्पी’ ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर नगर व स्कूल का नाम रोशन करने कहा।उन्होंने कहा कि पहले आसपास से आने वाली छात्राओं को साइकिल नहीं होने से आने जाने में काफी समय लगता था।साथ ही परेशानी उठानी पड़ती थी। छात्राओं को साइकिल मिलने से सहूलियत होगी। साथ ही छात्राएं अब समय पर स्कूल पहुंच सकेगी।
उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था की प्राचार्य डॉ,अल्का फिलिप्स, ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूरा प्रयास रहता है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्राएं अपने लक्ष्य की ओर बढ़े, उन्होंने बीते वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि हम क्वांटिटी पर नहीं बल्कि क्वालिटी पर भरोसा करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ,अल्का फिलिप्स, चंद्रशेखर शर्मा, मनोज पांडे, श्रीमती संगीता यादव,भरत लाल पटेल, रामरतन खांडेकर, अजय कुमार सिंह, श्रीमती रेखा बोहरा, जागेश्वर प्रसाद साहू,हेमलता मार्बल समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

