NEWS

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : दिव्यांग बच्चों की खेलकूद,चित्रकला, सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : दिव्यांग बच्चों की खेलकूद,चित्रकला, सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

कोरबा (ट्रैक सिटी) अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज विद्युत गृह स्कूल में दिव्यांग बालक बालिकाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में खेलकूद, चित्रकला और नृत्य-संगीत प्रतियोगिताएं शामिल थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में दिव्यांग जनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि ने कहां की ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है उनके सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद में बच्चों ने अपनी क्षमता और उत्साह का प्रदर्शन किया जबकी चित्रकला और संगीत प्रतियोगिता में उनकी प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया।

मंचस्थ अतिथियां ने कहा कि दिव्यांग जनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें । उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय संगठनों, शिक्षकों और अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने बताया कि यह पाल समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें मुख्य धारा में लाने की दिशा में एक कदम है।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button