Korba

तालाब में नहाने गए 3 मासूम बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु, शव देख पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी नही रोक पाए आंसू।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रिसदी स्थित एक तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। ये तीनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

तीनों बच्चे, जिनकी उम्र लगभग 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है, रिसदी के तालाब में नहाने गए थे। जानकारी के मुताबिक, ये तीनों बच्चे पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों के परिवार से थे। बताया गया है कि खेलते-खेलते वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरे पुलिस विभाग में इस घटना को लेकर गहरा शोक है।

तालाब में डूबे तीन मासूमों का शव देख एसपी सिद्धार्थ तिवारी की आंखें हुईं नम

कोरबा: रिसदी स्थित तालाब में तीन मासूम बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल में बच्चों के शवों को देखते ही एसपी भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। यह घटना हर किसी को अंदर तक झकझोर गई।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button