कोरबा (ट्रैक सिटी)/ स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन का खेल सम्पन्न हुआ, जिसमे नेटबॉल विद्या के 14 एवं 19 वर्ष के बालक बालिकाओं की विभिन्न टीमों ने मैच खेला। छत्तीसगढ़ की बालक बालिका टीम दोनों आयु वर्गों में अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने अपने पुल में मैच जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
आज के परिणाम निम्नानुसार रहे।


