NEWS

धान उपार्जन केंद्र में फड़ प्रभारी पर चाकू से हमला

कोरबा (ट्रैक सिटी) करतला थानांतर्गत ग्राम केरवाद्वारी में धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी चंद्र भूषण वर्मा पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके माथे में चोट आई है। फड़ प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार बांधापाली के एक किसान महाजन सिंह अपने पुत्र के साथ शराब के नशे में धान का विक्रय करने के लिए धान उपार्जन केंद्र आया था।
जिसमें उसके कुछ बोरी धान खराब था जिसको खाद्य अधिकारी के निर्देशानुसार फड़ प्रभारी वर्मा द्वारा लेने से मना किया गया। जिससे नशे में धुत्त किसान महाजन सिंह और उसका पुत्र के द्वारा फड़ प्रभारी पर चाकू लेकर हमला कर दिया गया, जिससे वर्मा के माथे में चोट आई है। वहाँ पर उपस्थित अन्य किसानों द्वारा बीच बचाव किया गया जिससे कोई बड़ी वारदात होने से बच गया। करतला थाने में सूचना दे दी गई है। करतला पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button