NEWS

जिला कांग्रेस करेगी एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन

कोरबा (ट्रैक सिटी) जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई आरक्षण व्यवस्था से अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिला स्तरीय धरना/ प्रदर्शन किया जा रहा है।  जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक टी पी नगर चौक कोरबा में एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना/प्रदर्शन किया जायेगा।
जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने उक्त धरना/प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, इंटक, आईटी सेल, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, वार्ड, जोन व बुथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button