Korba

जिला स्तरीय आयुष मेला का किया गया आयोजन।

12 सौ से अधिक मरीज हुए लाभान्वित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*कलेक्टर ने किया अवलोकन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ आज जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला राम-जानकी मंदिर परिसर बुधवारी रोड कोरबा में जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, अध्यक्षता डॉ. पवन कुमार सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कलेक्टर अजीत वसंत, ए.डी.एम. अनुपम तिवारी, नरेन्द्र देवांगन पार्षद कोहड़िया वार्ड जिसने लखन लाल देवांगन मंत्री, वाणिज्य उद्योग श्रम एवं आबकारी विभाग के प्रतिनिधि के रूप में आयुष मेला में शामिल हुए। राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह, पदमसिंह चंदेल पंच ग्राम पंचायत गोढ़ी राजपूत समाज के पदाधिकारी विजय सिंह, दिनेश सिंह, छन्नु सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रमेश चंदेल, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, आर. के. सिंह, राज सिंह के आतिथ्य में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयुष स्वास्थ्य मेला में कुल 1235 मरीजों का सफल उपचार किया गया। जिसमें 830 मरीजों का उपचार आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति तथा 405 मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया। मंच का संचालन डॉ. राजकुमार एवं डॉ. अमित कुमार जाटवर द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा ने अपने उद्बोधन में आयुष पद्धति से उपचार के महत्व एवं उपयोगिता को बताया। उन्होनें अपने उद्बोधन में आयुष एक कारगार एवं बीमारी को जड़ से निवारण हेतु उपचार का एक तरीका बताया तथा उपस्थित सभी हितग्राहियों को आयुष के प्रति आस्था एवं जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. पवन कुमार सिंह ने आयुष के बढ़ावा के लिए शासन हर संभव प्रयास की बात कही। नरेन्द्र देवांगन द्वारा माननीय मंत्री महोदय लखन लाल देवांगन के दिये संदेश को बताया एवं जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजन के प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अजीत वसंत, ए.डी.एम. अनुपम तिवारी एवं समस्त उपस्थित अतिथि के साथ आयुष द्वारा संचालित स्टॉल औषधि प्रदर्शनीय, छत्तीसगढ़ के प्रचलित 36 औषधियुक्त पौधों का प्रदर्शन किया गया। मेला के दौरान जरूरतमंद मरीजों को पंचकर्म चिकित्सा, एक्युप्रेशर, एक्युपंचर, नेचरोपैथी एवं वात

संबंधी रोगों के मरीजों को उपयोगी योग चिकित्सा द्वारा उपचारित किया गया। मरीजों को मधुमेह, उच्चरक्त चाप, मोटापा, माइग्रेन, सरवाईकल स्पोन्डेलोसिस, सियाटिका से बचाव हेतु योगासान सिखाया गया। शहर के प्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. दानी द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। 28 मरीजों का गुदारोग जैसे- बवासीर, भगंदर एवं अन्य बीमारियों हेतु आवश्यक जांच की गई एवं 08 मरीजों को शल्यक्रिया एवं आवश्यक उपचार हेतु आयुषविंग जिला अस्पताल रिफर किया गया एवं आयुष मेला के दौरान सभी हितग्राहियों को आयुष अमृत काढ़ा वितरित किया गया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. रविकुमार रॉय, डॉ. खुशाल पोरवाल, डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. अमित कुमार मिश्र, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. बसंत कुमार नोरगे, डॉ. जी.पी. नेताम, डॉ. नेहा मिंज, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. बसंत कुमार सिंह, डॉ. उपमा नायक, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. पुष्पलता भगत, डॉ. बी.डी. नायक, डॉ. श्यामा चरण साहू, डॉ. नेहा धृतलहरे, डॉ. कुमुदनीमाला डहरिया, डॉ. नीमा तिग्गा, डॉ. सुष्मा चौहान, डॉ. जितेश्वरी, डॉ. रितु सिंह, डॉ. श्रीराम राठिया, डॉ. कमल कुमार, डॉ. शरद चंद्र, डॉ. अनुप कुमार, डॉ. चन्द्रकला पाल, डॉ. राहुल जायसवाल इन समस्त चिकित्सा अधिकारियों ने जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला में चिकित्सकीय कार्य का सफलता पूर्वक संपादन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय जिला आयुष अधिकारी के अधिकारी, कर्मचारियों एवं विभिन्न आयुष संस्था के फार्मासिस्ट एवं सहायक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें चिंता सिंह कंवर, अयोध्या प्रसाद कंवर, जोगसिंह, खम्हन सिंह बिंझवार, देवेन्द्र सिंह कंवर, सखाराम पैकरा, राजकुमार शर्मा, अजीत माथुर, रामशरण पैकरा, मुकेश निराला, ईश्वर सिंह, जागेश्वर कौशिक, अविनाश कुमार, नरेन्द्र पटेल, सुश्री अंजू मानिकपुरी विजेन्द्र टण्डन, रविकिरण टाण्डे, किरण कुमार साहू, शेख रिवान मोहम्मद, देवप्रसाद कैवर्त, उमेश सिंह राजे, शांतनु सिंह, बलराम अहिरवार, नदंकुमार कंवर, सचेतराम चौहान, रामकुमार कौशिक, किसन लाल महिलांगे, श्याम लाल कंवर, कु. अनीता जांगड़े, प्रियंका थवाईत, परमेश्वर पटेल, नरेन्द्र कुमार कमल, तुलाराम ध्रुव, भजन, अंजली तिवारी, मंजू हिरवार प्रमुख रूप से उपस्थित है।

आयुष स्वास्थ्य मेला जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ एवं आयुष मेला के नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार जाटवर रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button