कोरबा

बिजली समस्या और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान तेज, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन फॉर्म

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं प्रभारियों से बिजली संबंधी समस्याओं और स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की है।

जारी सूचना में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने वार्ड एवं बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क कर बिजली संबंधी समस्याओं के आवेदन फॉर्म भरवाएं। साथ ही इन फॉर्मों को संबंधित बिजली कार्यालय में जमा कर उनकी प्राप्ति रसीद (पावती) अवश्य प्राप्त करें तथा उसकी प्रति जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा कराएं।
मुकेश कुमार राठौर ने कहा कि प्रत्येक घर तक पहुंचकर स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट बिजली से जुड़े मुद्दों की जानकारी आमजन को दी जाए तथा उनकी सहमति से आवेदन फॉर्म भरवाए जाएं। उनका कहना है कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से संचालित करने और अधिकतम संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button