कोरबा

प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को कोरबा में

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय भोजली कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा से होगी तथा भव्य शोभायात्रा एवं विसर्जन कार्यक्रम डेंगुरनाला भोजली घाट तक संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़े नागरिकों की सहभागिता रहेगी। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रदेशवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में आयोजन की तिथि एवं रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह बैठक दिनांक 02/08/2026 दिन रविवार को सायं 6:00 बजे सियान सदन, घंटाघर, कोरबा में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री श्री उमा गोपाल सहित जिला पदाधिकारी अतुल दास महंत, एलेक्स टोप्पो, गंभीर दास, बसंत दास, खेम साहू, राजेश साहू, कन्हैया सुंदर, विमला ध्रुव, हेमंत नामदेव एवं संगठन के अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा ने प्रदेश के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button