कोरबा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र वासन का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र वासन का हैदराबाद में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से पार्टी और समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री वासन के निधन को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री सत्येंद्र वासन का हैदराबाद में इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर भी शोक संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है।
श्री वासन ने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा।
ट्रैक सिटी परिवार भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र वासन के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उन्हें शाश्वत शांति दें।
साथ ही हम शोक संतप्त परिवारजनों, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button