कोरबा

जिला पंचायत सीईओ पर दुर्व्यवहार का आरोप, जांच की मांग

कोरबा (ट्रैक सिटी)। शासकीय इं.वि.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा के प्राचार्य और समस्त शैक्षणिक-अशैक्षणिक स्टाफ ने जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन (IAS) पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्राचार्य की ओर से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि 2 अगस्त 2026 को “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान 2026” के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ द्वारा महाविद्यालय प्रशासन के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम की शुरुआत से लगभग 30 मिनट पहले महाविद्यालय पहुंचे सीईओ ने प्राचार्य एवं प्राध्यापकों से अनुचित भाषा में बात की और निलंबित कराने की धमकी देने का आरोप है।
पत्र में यह भी उल्लेख है कि कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय प्रबंधन से समुचित समन्वय नहीं किया गया, जिससे प्राचार्य सहित शिक्षक-कर्मचारी मानसिक रूप से आहत हुए हैं। प्राचार्य व स्टाफ ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्राचार्य एवं महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक-अशैक्षणिक कर्मचारियों की ओर से कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया है। इसकी प्रतिलिपि उच्च शिक्षा संचालक सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, ताकि समाचार में सभी पक्षों को समान अवसर मिल सके।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button