रायपुर

CISF जवान से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर (ट्रैक सिटी) रायपुर शारदा विहार कालोनी निवासी जी.शांता जो सी.आई.एस.एफ. में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 29.08.25 को सुबह 03.45 बजे ड्यूटी जाने के लियें अपने स्कूटी एक्टिवा क्रं0 सीजी/04/एमसी/7059 से जा रहा था। करीबन 04.00 बजे व्ही.आई.पी रेस्टोरेंट के आगे पहुचा था उसी दौरान उसके पीछे आ रहे तीन लड़के जो अपने मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे उन्होने प्रार्थी के दोपहिया वाहन के सामने अपनी दोपहिया वाहन को रोककर अपने पास रखे चाकू को प्रार्थी को दिखाकर धमकाते हुए उससे जो भी रखे हो उसे मांगने लगे। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उन्होने प्रार्थी को नीचे गीरा दिया तथा प्रार्थी की दोपहिया को लूट कर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 309(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी माना को अज्ञात अरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी तथा आस-पास के लोगो से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात अरोपियों की पतासाजी की जा रही थी तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहनो की भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुआ जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त माना निवासी विशाल ताण्डी की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विशाल ताण्डी द्वारा अपने अन्य 02 साथी गुलशन कुमार मन्नाडे तथा यू. गोविन्द के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

कार्यवाही में निरीक्षक मनीष कुमार तिवारी थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. लक्ष्मी नारायण साहू, अनिल राजपूत, अजय चौधरी, अविनाश देवांगन तथा थाना माना से सउनि विजय कुमार नेताम, आर. रामकृष्ण सिन्हा तथा देवा नेताम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button