कोंडागांव,08 नवंबर (ट्रैक सिटी) मंगलवार को संपन्न हुए मतदान के बाद ईवीएम मशीन जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी । कोंडागांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया चुनाव संपन्न कर ईवीएम मशीन जमा कर वापस लौट रहे तीन शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी मिल रही है कि तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गई जिससे बोलेरो में सवार तीन शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई।

