बिलासपुर

IPL ऑनलाइन सट्टा पर थाना तारबाहर की कार्यवाही

रेड्डी अन्ना ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म में सट्टा खेलने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर/कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा, अन्य सभी अपराधिक गतिविधि पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक तारबाहर संदीप कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही की जा रही है। ऑनलाइन बैटिंग (सट्टा) के प्लेटफार्म से संबंधित आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । थाना तारबाहर द्वारा आनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म की जानकारी प्राप्त कर, रेड कार्यवाही में ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म रेड्डीअन्ना में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले तथा अन्य लोगों को खेलाने में सहायता करने वाले मेहुल सिंह की अपराध क्रमांक 114/23
धारा 6,7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 गिरफ्तारी हुई है। आरोपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा खिलाने में प्रयुक्त होने वाले 4 बैंक खाता में 3,50,000 सीज, एक मोबाइल, ₹1000 नगद जुमला 360000₹ जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पर भेजा गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक अशोक नामदेव , आरक्षक संदीप शर्मा, अजय ठाकुर, मुरली भार्गव की भूमिका थी

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button