कोरबा, ट्रैक सिटी न्यूज़। आम आदमी पार्टी ने संगठन में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसका ऐलान छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने किया। इसमें पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी और जिला में कई सदस्यों को जगह दी गई है। इस नवीन कार्यकारिणी में जगह देते हुए कोरबा जिला में आनंद सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
