कोरबा

कार्यालय में पदस्थ सहकर्मी देता है जान से मारने की धमकी- नेहा साहू

 

निरीक्षक के पद पर पदस्थ नेहा साहू ने पाल सिंह डहरिया पर लगाए गंभीर आरोप

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। विधिक माप (नापतौल) विज्ञान विभाग कोरबा अक्सर सुर्खियों में रहा है कभी कार्यालयीन समय में कोरबा सर्किल में निरीक्षक के पद पर पदस्थ पाल सिंह डहरिया और लिपिक सोनू साखरे सहायक ग्रेड 3 सोनू कार्यस्थल से नदारद रहते हैं, तो कभी कार्यालय में सर्किल के कामकाज के लिए पदस्थ सोनू साखरे द्वारा शासकीय कार्य के संपादन के एवज में मनमानी राशि की उगाही करने का आरोप लगा है।

विधिक माप विज्ञान विभाग में निरीक्षक 2 (कटघोरा सर्किल) नेहा साहू भी पदस्थ हैं। जिन्होंने फरवरी माह में सहायक नियंत्रक को एक पत्र लिखकर निरीक्षक कार्यालय कोरबा में अनाधिकृत रूप से फुलेश्वरी बरेठ द्वारा कार्यालय में कार्यालयीन कार्य जैसे पंजी में आवाज जावक, पत्र लेखन इत्यादि के साथ अलमारियों तथा कार्यालय की चाबी उसी के पास रखे होने, निरीक्षक व बाबू की अनुपस्थिति में कार्यालय की देखरेख के साथ कार्यालय के अन्य कार्य एक अनाधिकृत निजी व्यक्ति द्वारा करवाए जाने की शिकायत की थी। जिससे कभी भी अप्रत्याशित घटना घट सकती है इसकी सूचना देने के बाबत एक पत्र सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान विभाग बिलासपुर को लिखा था।

सुश्री नेहा साहू द्वारा पाल सिंह डहरिया के ऊपर भी आरोप लगाया है।
क्या-क्या है लगाये आरोप आप भी सुने..

इतने गंभीर आरोप लगने के बाद अब देखना होगा कि ऐसे अधिकारी कर्मचारी पर प्रशासन और विभाग क्या कार्रवाई करता है।

निरीक्षक और लिपिक पर लगे आरोपों के बारे में जब हमने उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!