कोरबा

कोरबा के सर्वागीण विकास हेतु लगातार किए जा रहे विकास कार्य- राजस्व मंत्री

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में किया सड़क, नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

कोरबा/ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कहा है कि ऊर्जानगरी कोरबा के सर्वागीण विकास एवं समस्यामुक्त शहर बनाने हेतु लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि विगत 06-07 वर्षो के दौरान कोरबा की तस्वीर बदली है तथा बहुत बड़ा बदलाव आया है, इन वर्षो में व्यापक रूप से विकास कार्य कराए गए हैं तथा बरसों पुरानी जटिल समस्याओं का निराकरण कर आमनागरिकों को राहत दी गई है। उन्होने कहा कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा इसमें किसी भी प्रकार का अवरोध उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा।

उक्ताशय के विचार राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज निगम के वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। नगर पालिक निगम केारबा द्वारा कोसाबाड़ी जोनांतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में मुख्य मार्ग से ठाकुरदेव स्थान तक 09 लाख 80 हजार रूपये की लागत से सी.सी. सड़क एवं आर.सी.सी.नाली का निर्माण कराया जाना हैं। आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए उक्त विकास कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर  राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति  श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद व एल्डरमेनगण उपस्थित थे। इस मौके पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने दिए गए अपने उद्बोधन में आगे कहा कि पूर्व महापौर  रेणु अग्रवाल के कार्यकाल में कोरबा के विकास हेतु व्यापक पैमाने पर कार्य किए गए, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी बरसों पुरानी जटिल समस्याओं को दूर कर घर-घर में पानी तथा हर घर बिजली पहुंचाई गई, विकास की यह गति वर्तमान में महापौर  राजकिशोर प्रसाद की अगुवाई में आगे बढ़ रही है तथा यह पूरा प्रयास किया जा रहा है कि छुट-पुट बची समस्याओं का त्वरित निदान किया जाकर कोरबा को एक समस्यामुक्त शहर के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होने कहा कि निगम के सभी पार्षदगण, एल्डरमेनगण कोरबा के विकास के लिए महापौर  राजकिशोर प्रसाद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होने वार्ड क्र. 29 में किए जाने वाले सड़क व नाली के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।


कोरबा के विकास हेतु समर्पित हैं राजस्व मंत्री- इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल कोरबा के विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं तथा हम सब बरसों से देखते आए हैं कि उन्होने कोरबा के विकास के लिए सदैव संघर्ष किया है, यहॉं की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में पूर्व महापौर  रेणु अग्रवाल के कार्यकाल में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य हुए तथा 40 वर्ष से अधिक समय से व्याप्त जटिल समस्याओं का निराकरण किया गया, आज भी राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में ही निगम द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। महापौर श्री प्रसाद ने आगे कहा कि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल एवं कोरबा सांसद  ज्योत्सना महंत के आशीर्वाद से निगम क्षेत्र में आगे भी विकास कार्य होंगे तथा आप वार्डवासियों की जो भी मांगे हैं, वे जरूर पूरी की जाएगी।

इस अवसर पर सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष व एम.आई.सी.सदस्य सपना चौहान, मेयर इन काउंसिल सदस्य प्रदीप राय जायसवाल एवं पालूराम साहू, एल्डरमेन आरिफ खान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, ठाकुर अवधेश सिंह, प्रेमलता मिश्रा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ओंमकार सिंह ठाकुर, डी.एस.बैस, निगम के जोन कमिश्नर आर.के.माहेश्वरी,  सहायक अभियंता प्रकाश चन्द्रा, सोमनाथ डेहरे, अरूण बघेल, नफीसा बेगम, साधना सिंह, राजेश यादव, अजय निर्मलकर, पप्पू मरावी, सीतादेवी, नारायण सिंह, सूरज राठौर, रवि सोनी, संगीता कौर सहित काफी संख्या वार्डवासी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!