कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा में एक चीतल जंगल से भटककर कनकी गांव पहुंच गया। जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने चीतल को कुत्तों से घिरा देख उसे बचाया। कुत्तों के हमले से चीतल के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। सुबह के समय कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले उन्होंने देखा कि कुत्ते चीतल का पीछा कर रहे थे। ग्रामीणों ने कुत्तो को भगाया और चीतल को रस्सी से बांधकर सुरक्षित किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम को सूचना मिलते ही डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल चीतल का इलाज शुरू किया गया। कुत्तों के हमले से चीतल के दोनों पैर पर गंभीर चोट आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत के साथ जंगलों में पानी की कमी होने लगी है । इस वजह से जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं। इससे पहले भी कई गांव में चीतल देखे गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग जंगल में जानवरों के लिए पानी की उचित व्यवस्था करें। ऐसा नहीं होने पर आने वाले समय में जंगली जानवरों के लिए खतरा और बढ़ सकता है।

