कोरबा

मित्रो के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डूबा दर्री डेम में,पुलिस व रेस्क्यू टीम जुटी तलाश में ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में छुट्टी का आनंद लेने मित्रो के साथ निकला 22 वर्षीय एक युवक दर्री डेम में डूब गया। जानकारी के अनुसार युवक अपने मित्रो के साथ खुशगवार माहौल में डेम घूमने पहुंचा था। धूप और मस्ती के बीच वे पानी में नहाने उतरे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, हंसी-मजाक का दौर चल रहा था। परंतु युवक अनजाने में डेम के उस खौफनाक हिस्से की ओर बढ़ गया जहाँ पानी की गहराई जानलेवा थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में छटपटाने लगा। किनारे पर खड़े मित्र जब तक कुछ समझ पाते या मदद के लिए हाथ बढ़ाते, वह गहरे पानी की आगोश में समा चुका था।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मित्रो की चीखें सुनकर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिह ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पहुंचकर युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है, बह गए युवक की तलाश जारी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button