कोरबा

आजन नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत, 6 घंटे बाद मिला शव

मवेशियों को देखने तैरकर नदी पार कर रहा था पन्नालाल, बीच मझधार में डूबा

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबी चौकी क्षेत्र के बुढ़ापारा में आजन नदी में डूबने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पन्नालाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पन्नालाल रोजाना तैरकर नदी पार करता था। आज डोंगा (नाव) नहीं मिलने पर वह मवेशियों को देखने के लिए तैरकर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान बीच मझधार में वह डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर सेना के जवानों ने पन्नालाल का शव नदी से बाहर निकाला। हादसे के बाद बुढ़ापारा गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button