कोरबा

मां मड़वारानी के आंचल में 15 नवंबर को होगा दीपावली मिलन समारोह

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा कोरबा द्वारा आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2026, रविवार को मां मड़वारानी के पावन धाम में दीपावली मिलन एवं वन संचार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में फेडरेशन के पदाधिकारी, कोर कमेटी के सदस्य, संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, गतिविधियों और कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं अधिकारी-कर्मचारियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी।

प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित यह समारोह आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ संगठन में सहयोग, समन्वय और एकता की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. तरुण सिंह राठौर, विपिन यादव, तरुण प्रकाश बैष्णव, नित्यानंद यादव, मानसिंह राठिया, केडी पात्रे, सर्वेश सोनी, प्रवीण कुमार गुप्ता, पीपीएस राठौर, विनय सोनवानी, दिनेश टेंगवार, अनिल रात्रे, विनोद सांडेय, मिथलेश वर्मा, कमलेश कुम्हार एवं कीर्ति लहरे ने सभी पदाधिकारियों, कोर कमेटी सदस्यों, संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्षों और विभागीय प्रमुखों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

उक्त जानकारी फेडरेशन के जिला महासचिव ओमप्रकाश बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button