कोरबा

कोरबा ब्रेकिंग: सीतामणी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल; रमेश साहू के चेहरे पर गंभीर चोट

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

घर के सामने गिट्टी पड़े होने को लेकर हुआ विवाद, भाई विकास साहू बीच-बचाव करने पहुंचे तो वे भी आए चपेट में; दोनों का शिवाय अस्पताल में इलाज जारी

कोरबा। शहर के सीतामणी क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के सामने गिट्टी पड़ी होने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना में रमेश साहू और उनके भाई विकास साहू घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए शिवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश साहू और घटना को अंजाम देने वाले युवक के बीच घर के सामने गिट्टी पड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। इसी दौरान मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने रमेश साहू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

भाई को विवाद में घिरा देखकर विकास साहू बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्होंने दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वे भी हमले की चपेट में आ गए और उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

**आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज हैं आपराधिक प्रकरण!**

घटना को लेकर एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हालांकि, उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान घटना में उसकी भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी की घटना ने सीतामणी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के सामने गिट्टी पड़े होने जैसी मामूली बात को लेकर विवाद का इस हद तक पहुंच जाना चिंताजनक है। फिलहाल दोनों घायल भाइयों का शिवाय अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button