कोरबा

मोबाइल विवाद के बाद छात्रा ने लगाई फांसी, अयोध्यापुरी में घटना से सनसनी

 

भाई-बहन के बीच मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा, मां ने नाराज होकर छिपाया था फोन; टॉयलेट में फंदे पर लटकी मिली छात्रा

कोरबा (ट्रैक सिटी)। दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा और उसके भाई के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद मां ने नाराजगी जताते हुए मोबाइल फोन छिपा दिया था।

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद छात्रा टॉयलेट में चली गई, जहां वह फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

संदेश: अभिभावकों से विशेष अपील

बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें। मोबाइल या अन्य छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी जताने के बजाय उनकी भावनाओं और मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास करें। बच्चों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और उन्हें भरोसा दिलाएं कि परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ है। याद रखें, डांटने से ज्यादा जरूरी है बच्चों को समझना, समय देना और उनका विश्वास जीतना। बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव या परेशानी के संकेत दिखें तो उन्हें गंभीरता से लें।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button