कोरबा (ट्रैक सिटी)। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर बारिश के दौरान बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना बुधवार शाम करीब 6 बजकर 33 मिनट की बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बारिश के बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक चालक बाल-बाल बच गया।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है। गीली सड़क पर वाहनों के फिसलने और अचानक संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत है।

