कोरबा

टीपी नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा: नूतन सिंह ठाकुर

### टीपी नगर चौक में स्थापित हो छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा: नूतन सिंह ठाकुर

कोरबा (ट्रैक सिटी)। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता को सम्मान देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया सर्व समाज कोरबा ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई है। नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों और चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, लेकिन राज्य गठन के 26 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कोरबा के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई है।

ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की अस्मिता, गौरव, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा विभिन्न समाजों के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश देगी।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि कोरबा के प्रमुख केंद्र टीपी नगर चौक पर भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। साथ ही छत्तीसगढ़िया सर्व समाज और प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button