कोरबा (ट्रैक सिटी)। भाजपा नेत्री व समाजसेवी कविता सोनी ने रजगामार में सात वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुखद घटना के संदर्भ में टीपी नगर में दिए गए अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
कविता सोनी ने कहा कि घटना के बाद टीपी नगर पहुंचने पर वहां का माहौल, लोगों की संवेदनाएं और बातचीत ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया था। इसी भावनात्मक स्थिति में उनके मुंह से कुछ अमर्यादित शब्द निकल गए, जिनका उन्हें खेद है।
उन्होंने कहा कि वह एक महिला और मां होने के नाते अपनी मर्यादा और जिम्मेदारी समझती हैं। यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों से क्षमा मांगती हैं।
विशेष रूप से पीड़ित बच्ची के परिवार से नतमस्तक होकर माफी मांगते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं होगी।

